Header Ads

test

जीजा की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सलमान, पत्रकारों ने पूछा शादी पर सवाल, जवाब सुनकर हुए सब चुप

सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा फिल्म 'लवरात्रि' के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को आज ही रिलीज किया गया है। सलमान खान प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट की है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म गुजराती बैकग्राउंड पर आधारित है और आयुष इसमें एक गरबा टीचर बने हैं।
'लवरात्रि' में आयुष के साथ लीड रोल में वरीना हुसैन हैं। ट्रेलर में इन दोनों के बीच में कमाल की केमेस्ट्री नजर आ रही है और लोगों से भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज के लिए मुंबई में आज सलमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। इसमें पहुंचे रिपोर्टर्स ने सलमान खान से फिल्म के अलावा उनके निजी जीवन से कई सवाल किए।
एक पत्रकार ने जब सलमान खान से पूछा कि हमने आयुष की सपनों की रानी तो देख ली लेकिन आपकी सपनों की रानी कैसी होगी? इस पर दबंग खान ने जो जवाब दिया उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चुप हो गए। दरअसल उन्होंने कहा कि मेरे सपनों की रानी सिर्फ सपनों में आती है। मैं जब सुबह सो कर उठता हूं तो वह चली जाती है। वैसे मैं अपने सपनों की रानी के बारे में आपको क्यों बताऊं? मैंने आपसे कभी पूछा कि आपकी ड्रीम गर्ल कौन है? नहीं न।
सलमान खान के इस जवाब को सुनकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनसे उनकी शादी के राज को कोई नहीं निकलवा सकता है। वह अक्सर ऐसे सवालों के ऐसे ही जवाब देते हैं। बात करें 'लवरात्रि' की कहानी की तो आयुष और वरीना हुसैन की लव स्टोरी को नवरात्रि के त्योहार में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी गुजरात के एक शहर में 'गरबा' से शुरू होती है और हर आम बॉलीवुड फिल्म की तरह इसमें भी हीरो फिल्मी अंदाज में अपनी हीरोइन को पाने की कोशिश करता है।
फिल्म में राम कपूर और रॉनित रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर के अंत में फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज तब देखने को मिलता है जब इसमें अरबाज और सोहेल खान भी नजर आते हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दोस्तों अगर आपको यह खबर अच्छी लगी है तोह अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ शेयर ज़रूर करे। 

No comments:

Powered by Blogger.