'क्रिकेट के भगवान' के बाद कोहली बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज, बीसीसीआई ने किया सलाम
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पछाड़कर नंबर-1 बन गए हैं। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को बधाई दी है। पहले टेस्ट में कोहली ने दोनों पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'नंबर-वन! टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बने। वह टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन के पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऐसा कर दिखाया। बता दें कि सचिन ने साल 2011 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बने थ
बता दें कि विराट कोहली के नंबर एक बल्लेबाज बनने की सूचना खुद आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली के 934 अंक के साथ पहले नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ 929 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि स्टीवन स्मिथ दिसंबर 2015 से टेस्ट में नंबर-1 बने हुए थे।
गौरतलब है कि एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल, इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
बता दें कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया लक्ष्य के करीब पहुंचकर जीत हासिल नहीं कर सकी। 'विराट ब्रिगेड' को जीत के लिए 194 रन की दरकार थी, लेकिव वह लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 287 और 180 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 274 और 162 रन पर ढेर हो गई। कोहली ने पहली पारी में 149 रन जबकि दूसरी पारी में 51 रन बनाए। कप्तान कोहली के अलावा कोई भी टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

No comments: