केकेआर और रॉयल्स के बीच होगी जोरदार जंग, हारने पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा
पिछली जीत से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में होगी। दोनों टीमों के अभी दो मैच शेष हैं लेकिन इस मैच में हार प्लेऑफ की रेस से अप्रत्यक्ष रूप से बाहर कर देगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच अस्तित्व की लड़ाई हो गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स अंतिम चार टीमों में प्रवेश कर चुकी हैं। पांच टीमों में 12-12 अंक के साथ दो स्थानों के लिए कड़ी टक्कर चल रही है। केकेआर और राजस्थान दोनों देर से लय पकड़ी है। दो हार के बाद केकेआर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 245 रन बनाकर आईपीएल का चौथा उच्चतम स्कोर बनाया और 31 रन से जीत हासिल की।
लीग दौर में केकेआर का घरेलू मैदान पर यह अंतिम मैच है लेकिन ईडन गॉर्डन को एलिमिनेटर और दूसरे प्लेऑफ की भी मेजबानी करनी है। यदि केकेआर तीसरे या चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहती है तो उसे फिर इस मैदान पर खेलने का मौका मिल सकता है।
राजस्थान को फिर बटलर से होंगी उम्मीद
राजस्थान ने लगातार तीन जीत हासिल कर अपनी उम्मीदों को परवान चढ़ाया है। इन तीनों मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया और ‘मैन ऑफ द मैच’ के हकदार बने। रविवार को बटलर की नाबाद 94 रन की पारी से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से पराजित किया।
इंग्लैंड के क्रिकेटर की यह लगातार पांचवीं अर्द्धशतकीय पारी रही। इसके साथ ही बटलर ने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की। पिछले पांच मैचों में उनका स्कोर 67, 51, 82, 95* और 94* रहा। बटलर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स केकेआर के लिए दो बड़ी चुनौती होंगे।
यदि केकेआर इन दोनों को सस्ते में आउट कर लेती है तो आधी लड़ाई जीत जाएगी। कप्तान दिनेश कार्तिक को इन दोनों की स्पिनरों के खिलाफ कमजोरी को भुनाना होगा। राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे तो बल्लेबाज के रूप में खराब दौर से गुजर रहे हैं।
केकेआर की बल्लेबाजी में सुनील नरेन, कप्तान दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। इंदौर में पिछले मैच में नरेन ने 36 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली जबकि कार्तिक ने 23 गेंदों पर 50 रन बनाए। गेंद से भी अच्छा योगदान देने के कारण नरेन केकेआर के लिए सबसे उपयोगी खिलाड़ी बने हुए हैं।
नरेन और बटलर के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। कप्तान कार्तिक बल्लेबाजी में 46.37 की औसत से 371 रन बना चुके हैं और मंगलवार को एक बार फिर वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

No comments: