18 साल बाद अपनी इस फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बनाना चाहती हैं जूही, आलिया-रणबीर को कास्ट करना है मकसद
जूही चावला लंबे समय से बड़े परदे से गायब हैं। जूही के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वह अनिल कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। इस बीच जूही अपनी एक फिल्म का रीमेक बनाना चाहती हैं वो फिल्म है शाहरुख खान के साथ साल 2000 में आई फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'।
जूही से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी किसी फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगी तो इस जूही ने कहा कि वह 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' फिल्म का रीमेक बनाने के बारे में सोच सकती हैं। इतना ही नहीं जूही चाहती हैं कि इस फिल्म में रणबीर और आलिया को कास्ट किया जाए।
बता दें जुलाई महीने में जूही की दो बड़ी फिल्में 2 दशक पूरा कर रही हैं। शाहरुख खान के साथ बनी फिल्म 'यस बॉस' को 21 साल पूरे हो रहे हैं। वहीं उनकी आमिर खान के साथ बनी फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' 25 साल पूरे कर रही है। दोनों ही फिल्म जूही के करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई थीं।
बता दें सुपरस्टार शाहरुख खान और जूही चावला की साल 2000 में आई फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' असफल रही थी। फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में शाहरुख ने अजय बक्शी और जूही ने रिया बनर्जी का किरदार निभाया था, जो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों के संवाददाता थे।

No comments: